मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

टायर्ड और रिटायर्ड’ और आपस में लड़ते हुए! सुरजेवाला का PM मोदी और नीतीश कुमार पर तंज, कहा- ये है JDU-BJP गठबंधन...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा हैं।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यम…

टायर्ड और रिटायर्ड’ और आपस में लड़ते हुए! सुरजेवाला का PM मोदी और नीतीश कुमार पर तंज, कहा- ये है JDU-BJP गठबंधन...
टायर्ड और रिटायर्ड’ और आपस में लड़ते हुए! सुरजेवाला का PM मोदी और नीतीश कुमार पर तंज, कहा- ये है JDU-BJP गठबंधन... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा हैं।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक फोटो शेयर करते हुए कहा,''ये है जदयू-भाजपा गठबंधन की असलियत। ‘टायर्रड और रिटायर्ड’ और आपस में लड़ते हुए !



दरअसल,'' रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है,''ये है जदयू-भाजपा गठबंधन की असलियत। ‘टायर्रड और रिटायर्ड’ और आपस में लड़ते हुए !#बोले_बिहार_बदलें_सरकार




बता दें कि,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सासाराम से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में तीन रैलियों को संबोधित किया| इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार उनके साथ मौजूद थे|




इससे पहले  बिहार विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए '' रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''मा. मोदी जी, मोदी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन में हज़ारों किलो मीटर पैदल चल कर बिहार आए प्रवासी मज़दूरों की बात गोल कर गए। पाँव में छाले, भूखे प्यासे। आपकी सरकार से लठियां खाई अलग से। जुमला फेंक कर सोचते हैं सब पाप धूल गए। मजदूर और बिहार सब याद रखेंगे।



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''कुछ तो इन प्रवासी मज़दूरों के बारे भी कहिए। क्यों मोदी-नीतीश सरकार ने ये हाल किया? क्यों आपने बेहाल और बदहाल किया? गलती आप करें, भुगते बिहार का मज़दूर, ये कैसा दस्तूर, अब ये नही होगा मंज़ूर।



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,'बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। 1. बिहार को ‘विशेष राज्य’ का दर्जा क्यों नही? 2. आपके मंत्री ने ‘विशेष राज्य’ का दर्जा क्यों किया ख़ारिज? 3. नीतीश बाबू अब ‘विशेष राज्य’ के दर्जे पर चुप  क्यों? 4. क्या आज आप इसकी घोषणा करेंगे? 

आज माँग माने या माफ़ी माँगें!





-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। बिहार के युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात क्यों किया? पिछले चुनाव में 500 करोड़ की लागत से भागलपुर में केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कर वाहवाही तो खूब लूटी, पर भागलपुर की केंद्रीय यूनिवर्सिटी की एक भी ईंट क्यों नहीं लगी?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। बिहार के युवाओं को ‘कौशल विकास’ का झूठा सपना क्यों दिखाया? 2015 में मोदी जी की घोषणा के अनुसार 1550 करोड़ से बिहार में बनने वाली ‘स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी’ कहां खो गई? इसे वाराणसी क्यों ले गए?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। बिहार में बिजली उत्पादन को लेकर आपने झूठ क्यों बोला? बक्सर के चौसा में दस हजार करोड़ की लागत से बनने वाले 1300 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्लांट का क्या हुआ? 5 साल में पाँच ईंट भी क्यों नही लगी?





-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। मोदी जी द्वारा घोषणा की गई 1500 करोड़ रु. की लागत से बनने वाली पटना की सिक्स-लेन रिंग रोड कहां गुम हो गई? पाँच साल में पाँच इँच का भी निर्माण क्यों नही हुआ?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। गंगा मैया पर मनिहारी से झारखंड में साहिदगंज को जोड़ने वाले 2000 करोड़ के पुल की घोषणा कर मोदी जी ने वाहवाही तो खूब लूटी पर इस योजना को ही खत्म क्यों कर दिया गया? बिहार के लोग भूल नही सकते,पूछ रहे हैं?





-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। गंगा मैया के ऊपर ‘विक्रमशिला पुल के बराबर’ 2000 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले पुल की एक ईंट भी क्यों नहीं लगी? गंगा मैया के ऊपर ‘एमजी पुल’ के समानांतर 3000 करोड़ की लागत से बनने वाले फोर-लेन पुल का निर्माण कहां गुम हो गया?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। 4000 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले बिहार में पड़ने वाले श्री राम-जानकी मार्ग तथा उत्तर प्रदेश सीमा से सिवान-मधुबनी-सीतामढ़ी-भारत नेपाल सीमा तक बनने वाली चार लेन सड़क का क्या हुआ? कहाँ खो गई है है वो?



-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। मोदी जी की घोषणा के मुताबिक ₹ 5,000 करोड़ की लागत से बनने वाले कोसी पुल तथा उचैत भगवती स्थान से मेसी-तरास्थन को जोड़ने वाले 5000 करोड़ की सड़क कहां खो गई? क्या जवाब देंगे?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। मोदी सरकार ने ‘सियाराम’ को धोखा क्यों दिया?  मोदी जी द्वारा घोषणा किए गए बिहार में रामायण सर्किट के 100 करोड़ रु. कहां गुम हो गए? क्या जबाब देंगे?




-मोदी जी, बिहार से भाजपाई धोखे का जबाब दें। सीता मैया को लेकर मोदी सरकार की बेरुखी क्यों? सीतामढ़ी के पुरोना में माता सीता के ‘प्राकट्य स्थल परिसर’ में भगवान राम-माता सीता के जीवन पर बनने वाले संग्रहालय से मोदी सरकार ने इंकार क्यों कर दिया?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।