मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा सांसद जया बच्चन पर रवि किशन का पलटवार, कहा-फिल्म इंडस्ट्री पर जितना हक आपका है, उतना मेरा भी

नई दिल्ली: समाजवार्टी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने पलटवार किया|उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पर जितना हक जया बच्चन का है, उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है| मै…

सपा सांसद जया बच्चन पर रवि किशन का पलटवार, कहा-फिल्म इंडस्ट्री पर जितना हक आपका है, उतना मेरा भी
सपा सांसद जया बच्चन पर रवि किशन का पलटवार, कहा-फिल्म इंडस्ट्री पर जितना हक आपका है, उतना मेरा भी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवार्टी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने पलटवार किया|उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पर जितना हक जया बच्चन का है, उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है| मैं इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए|




जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान पर रवि किशन ने कहा कि,''मुझे जया जी से ये उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि मेरे कल के व्यक्तव्य पर जया जी आज समर्थन देंगी या तो उन्होंने मेरी बात सुनी ही नहीं। उनकी पार्टी अलग है, उनकी विचारधारा अलग है||उन्होंने कहा कि,''मेरी पार्टी भाजपा है, हमारी विचारधारा है गंदगी को देश से साफ करना। जितनी फिल्म इंडस्ट्री उनकी(जया बच्चन की) है उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है, मैं इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए|





बता दें कि,,''सुशांत सिंह राजपूत कि मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने आरोप लगाया फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कथित साजिश |




रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में निकले बॉलीवुड ड्रग एंगल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने उन अभिनेताओं को फटकार लगाई, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को 'गटर' कहा है|




जया बच्चन ने कहा, "जिन लोगों ने उद्योग के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मैं इनसे खुद को अलग करती हूं। मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी।





समाजवार्टी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि,''जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें| मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|




बता दें कि,,''फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्दा उठाया। मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। रवि किशन ने सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहीं एनसीबी की तारीफ की। रवि किशन ने कहा कि, "पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है, जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।