मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

होम डिलीवरी स्कीम में केवल स्कैम के गोते लगेंगे: दिल्ली में घर-घर राशन योजना पर रविशंकर प्रसाद का केजरीवाल पर वार

नई दिल्ली: दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Ration Door Step Delivery Scheme) को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पलटवार करते हुए कहा,'…

होम डिलीवरी स्कीम में केवल स्कैम के गोते लगेंगे: दिल्ली में घर-घर राशन योजना पर रविशंकर प्रसाद का केजरीवाल पर वार
होम डिलीवरी स्कीम में केवल स्कैम के गोते लगेंगे: दिल्ली में घर-घर राशन योजना पर रविशंकर प्रसाद का केजरीवाल पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Ration Door Step Delivery Scheme) को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पलटवार करते हुए कहा,' सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है|उन्होंने कहा,'' राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना में केवल स्कैम के गोते लगेंगे| राशन की होम डिलीवरी देखने में अच्छा लगता है लेकिन थोड़ा अंदर जाईये तो इसमें स्कैम के कितने गोते लगेंगे ये भी समझ में आ जायेगा।



केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा,'''अरविंद केजरीवाल हर घर अन्न की बात कर रहे हैं। ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक दवा तो पहुंचा नहीं सके। दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है| प्रसाद ने कहा,''देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू किया। सिर्फ तीन प्रदेशों असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने इसे लागू नहीं किया। अरविंद केजरीवाल आपने दिल्ली में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू क्यों नहीं किया, आपको क्या परेशानी है?|




केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा,',''फेयर प्राइस राशन दुकान के द्वारा राशन मिले ये कानून की आवश्यकता है। ये होम डिलीवरी देखने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसके थोड़ा अंदर जाओ तो इसमें स्कैम के कितने गोते लगेंगे ये समझ में आ जाएगा। आप(अरविंद केजरीवाल) अपना प्रस्ताव भेजें या भारत सरकार से जो अनाज जाता है उसी पर खेल खेलेंगे|




रविशंकर प्रसाद ने कहा,''दिल्ली में जनवरी 2018 में e-authentication राशन कार्ड पर शुरू किया गया और 4 महीने में यानी अप्रैल 2018 में technology काम नहीं करती है का तर्क देकर उसे रोक दिया गया। इन 4 महीनों में 4 लाख फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए और यह काम 2018 के बाद आज तक दिल्ली में शुरू क्यों नहीं हुआ।




रविशंकर प्रसाद ने कहा,''मेरा सवाल श्रीमान अरविंद केजरीवाल जी से है और वो जवाब दें कि उन्होंने दिल्ली में One Nation One Ration Card लागू क्यों नहीं किया? क्या परेशानी और क्या दिक्कत है आपको वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना से? अगर इस पर देश में 28 करोड़ पोर्टेबल ट्रांजैक्शन हो सकते हैं तो दिल्ली में जो प्रवासी मजदूर है, गरीब है, उनके हितों की आप क्यों अनदेखी कर रहे हैं ?




रविशंकर प्रसाद ने कहा,''भारत सरकार ने Data मांगा कि SC और ST को आपने क्या प्राथमिकता दी है तो दिल्ली प्रदेश ने जवाब दिया 'Not Available' दिल्ली सरकार के पास यह भी Data नहीं है कि कितने हमारे दलित और वनवासी समाज के बंधु है यहां पर और आप उनको राशन में कितना सहयोग कर रहे हैं?







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।