मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सचिन पायलट ने की मुलाकात

जयपुर: राजस्थान में महीने से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सचिन पायलट ने मुलाकात की है| बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को…

Rajasthan Political Crisis: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सचिन पायलट ने की मुलाकात
Rajasthan Political Crisis: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सचिन पायलट ने की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  राजस्थान में महीने से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सचिन पायलट ने मुलाकात की है| बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात की।




पायलट और बागी विधायकों के साथ बातचीत और सुलह के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहे हैं कि अगर पायलट और दूसरे बागी विधायक सरकार को अस्थिर करने के प्रयास के लिए माफी मांग लें तो पार्टी उन्हें फिर से अपनाने पर विचार कर सकती है।




राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले, सचिन पायलट का सोनिया, राहुल और प्रियंका से मुलाकात करना इस बात की ओर इशारा है कि जल्द ही राजस्थान संकट खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच हुई ये मुलाकात सकारात्मक रही है, ऐसे में संकेत दिख रहे हैं कि सचिन पायलट को कांग्रेस मनाने में कामयाब रही है।  



वहीं, नाम न छापने की शर्त पर, सचिन पायलट का समर्थन करने वाले नेताओं ने बताया है कि वे कांग्रेसी नेतृत्व के संपर्क में हैं और पार्टी ने आश्वासन दिया है कि राजस्थान की राजनीतिक स्थिति से संबंधित मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।