मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूक्रेन के बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक, उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा: बाइडेन के साथ वर्चुअल बैठक में पीएम मोदी

नई दिल्‍ली : पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्चुअल मीटिंग की| अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन से चर्चा के दौरान पीएएम मोदी ने कहा, "हमारी संसद में यूक्रेन के विषय पर विस्तार से चर्च…

यूक्रेन के बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक, उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा: बाइडेन के साथ वर्चुअल बैठक में पीएम मोदी
यूक्रेन के बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक, उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा: बाइडेन के साथ वर्चुअल बैठक में पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्चुअल मीटिंग की| अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन से चर्चा के दौरान पीएएम मोदी ने कहा, "हमारी संसद में यूक्रेन के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई है| हाल में यूक्रेन के बुचा शहर में आम नागरिकों की हत्‍या की खबर चिंताजनक है| हमने इसकी निंदा की है और मामले की निष्‍पक्ष जांच की मांग उठाई है| "प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि बातचीत से समस्‍या का हल निकलेगा| हमने अपनी ओर से दवाएं व अन्‍य सामग्री यूक्रेन को भेजी है|



 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करते हुए अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,''यूक्रेन के लोग जो भीषण हमले का शिकार हो रहे हैं, उनके लिए भारत की मानवीय सहायता का मैं स्वागत करना चाहता हूं|



वर्चुअल संवाद करते हुए PM मोदी ने कहा.''आज की हमारी बातचीत ऐसे समय पर हो रही है जब यूक्रेन में स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है। कुछ सप्ताह पहले तक, 20,000 से अधिक भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए थे। और इनमें से अधिकांश युवा छात्र थे|



पीएम ने कहा,''मैंने यूक्रेन और रूस, दोनों के राष्ट्रपतियों से कई बार फ़ोन पर बातचीत की। मैंने न सिर्फ़ शांति की अपील की, बल्कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी दिया। हमारी संसद में भी यूक्रेन के विषय पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई है| 



मोदी ने कहा,;;'''हाल में Bucha शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक थी। हमने इसकी तुरंत निंदा की और एक निष्पक्ष जाँच की मांग भी की है। हम आशा करते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा|



 PM मोदी ने कहा,'''हमने यूक्रेन में civilian जनता की सुरक्षा और उनको मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति पर भी महत्त्व दिया है। हमने अपनी तरफ से दवाइयां व अन्य राहत सामग्री यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को भेजी है। और यूक्रेन की मांग पर हम शीघ्र ही दवाइयों का एक और कन्साइनमेंट भेज रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।