नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज़ किया। सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज किया है| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया|
सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बयान आया सामने| उन्होंने कहा कि, रिया दे रही थी मेरे बेटे को ज़हर |दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को जहर दे रही थी और वह मेरे बेटे की कातिल है। यह बात सिंह ने एक वीडियो जारी कर कही। इसके साथ ही सिंह ने सीबीआई से रिया और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने कहा कि,रिया मेरे बेटे सुंशात को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी वो उसकी हत्यारी है। जांच एजेंसियों को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं|
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि,'' सुशांत को छुपा कर ड्रग दिया जा रहा था, उनकी चाय, कॉफी में डाल कर। अगर वो(रिया) सुशांत की मानसिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उनको ड्रग दे रही थीं तो ये गंभीर अपराध है। इसी जहर की वजह से आज उनकी जान गई है|उन्होंने कहा कि, ''अगर सुशांत को कोई गंभीर मानसिक परेशानी थी तो उनको(रिया) परिवार को बताना चाहिए था। वो राजा के साथ रहना चाहती थीं लेकिन रानी नहीं बनना चाहती थीं, जितना फायदा उठाना था उठा लो लेकिन जब ज़िम्मेदारी का समय आए तो छोड़ कर भाग जाओ|
इससे पहले पिठानी के कन्फेशन कि सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया ने तोड़ी थी हार्ड ड्राइव्स पर वकील विकास सिंह ने कहा था कि,''कुछ तो हार्ड ड्राइव्स में ऐसा था जिससे रिया का इन्वॉल्वमेंट स्पष्ट होता। वो हार्ड ड्राइव ड्रग्स से जुड़ा था या किसी और चीज को प्रूव करने के लिए था ये तो जांच ही बताएगी| जब आप कुछ दिनों के लिए जा रही थीं तो हार्ड ड्राइव ले जाने का औचित्य समझ नहीं आता। साफ था कि वो हमेशा के लिए जा रही थी और उनको ये भी अंदेशा था कि सुशांत के साथ कुछ होने वाला है और ये हार्ड ड्राइव सुशांत के नहीं रहने के बाद उनको दिक्कत पहुंचा सकती है|
गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के महानिदेशक ने कहा कि,''सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और टीम दिल्ली से रवाना हो गई है। जांच शुरू हो गई है|मुंबई से NCB टीम को भी मुंबई में ड्रग पैडलर्स के नेटवर्क की जांच शुरू करने को कहा गया है। बॉलीवुड नेटवर्क में भी जांच करने को कहा है|