मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ के पार, 10 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार बीते महीने अक्टूबर में एक लाख करोड़ के पार चला गया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, बीते अक्टूबर 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1…

चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ के पार, 10 प्रतिशत की वृद्धि
चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ के पार, 10 प्रतिशत की वृद्धि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार बीते महीने अक्टूबर में एक लाख करोड़ के पार चला गया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, बीते अक्टूबर 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये रहा।अक्टूबर महीने में बीते साल के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 10 फीसदी को बढोतरी देखी गई है|





अक्टूबर, 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 52,540 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 23,375 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,011 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 932 करोड़ रुपये सहित) है। अक्टूबर माह के लिए 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 80 लाख है।




सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 25,091 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 19,427 करोड़ रुपये का निपटान किया है। अक्टूबर, 2020 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍वसीजीएसटी के लिए 44,285 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 44,839 करोड़ रुपये है।







इस महीने प्राप्त जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने में प्राप्त राजस्व से 10 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना; माल के आयात से राजस्व 9 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 11 प्रतिशत अधिक था। जीएसटी राजस्व में वृद्धि जुलाई, अगस्त और सितम्बर 2020 की तुलना में क्रमश: (-) 14, 8 और 5 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है, जो स्पष्ट रूप से अर्थव्यवस्था में सुधार के वक्र तथा इसके साथ, राजस्व में सुधार को भी  दर्शाता है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।