मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जल्द ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के मेम्बर्स और कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता करेंगे: आरएस सुरजेवाला

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता औ…

जल्द ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के मेम्बर्स और कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता करेंगे: आरएस सुरजेवाला
जल्द ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के मेम्बर्स और कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता करेंगे: आरएस सुरजेवाला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि  कांग्रेस जल्द ही नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य चुनेंगे कि कौन सबसे उपयुक्त है। सुरजेवाला ने कहा कि,''मेरे समेत 99.9% लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी ही पार्टी अध्यक्ष चुने जाएं।




कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी द्वारा कुछ कांग्रेस नेताओं से मिलने संबंधित एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सुरजेवाला ने कहा कि कोविड की महामारी के चलते कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्षा जी की वन टू वन मीटिंग काफी नेताओं से या कार्यकर्ताओं से नहीं हो पाई थी। ज़ूम पर या दूसरे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म्स पर हम लगातार बातचीत करते रहते हैं। 




कांग्रेस अध्यक्षा जी ने निर्णय लिया है कि वो अगले 10-15 दिनों में या आने वाले समय में बहुत सारे मुद्दों पर संसद का शीतकालीन सत्र क्यों नहीं हो रहा, किसान आं दोलन का क्या होगा, आने वाले चुनाव में कांग्रेस की क्या भूमिका होनी चाहिए, कांग्रेस किस- किस पार्टी के साथ किस प्रकार से अलायंस करेगी और बहुत सारे और संगठनात्मक मुद्दे हैं, उन पर समय समय पर चर्चा होगी, अलग-अलग नेता और कार्यकर्ताओं से होगी। 





अगर आपका इशारा ये है कि नाराज साथियों से बैठक है तो मैं केवल ये कहूँगा कांग्रेस का हर नेता और हर साथी हमारे लिए महत्वपूर्ण है, वो हमारे परिवार का हिस्सा है, वो हमारे साथ है और हम सब मिलकर, एक होकर लोगों के लिए, देश के 130 करोड़ लोगों के लिए इकट्ठे होकर लड़ाई लड़ेंगे, बगैर किसी भेदभाव के और बगैर किसी विषमता और विचारों के मतभेद के । यही कांग्रेस परिवार की परंपरा रही है और परिवार की मुखिया को हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का, अगर कोई तकलीफ़ या पीड़ा है, उसे भी कहने का संपूर्ण अधिकार है और वो अधिकार उनको हर समय मिलता भी है और मिलेगा भी।




कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से सम्बंधित एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति में कांग्रेस अध्यक्षा और कांग्रेस कार्यसमिति ने यह निर्णय लिया था कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी जाए, मुझे लगता है कि उसके बाद सारे मुद्दे वहीं समाप्त हो गए। जैसा कि उस समय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की ब्रीफिंग में संगठन प्रभारी, महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल जी ने और मैंने आपको बताया था, उसमें कोई नई सूचना जोड़ने के लिए इस समय मेरे पास नहीं है।




 ये सही है कि कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, एआईसीसी के मेम्बर्स और कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता करेंगे। वो प्रक्रिया इस समय चल रही है, सेन्ट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के तत्वाधान  में और जैसे ही वो तारीख का निर्णय करेंगे अगले कुछ दिनों में तो जो भी मिस्त्री जी बताएंगे, वो हम आपको सूचित करेंगे। 




ये भी सही है कि मेरे समेत कांग्रेस के 99.99% साथियों का ये मानना है कि श्री राहुल गांधी, जिन्होंने निर्भीकता से, न केवल कांग्रेस कार्यकर्तोओं के साथ कं धेसे कंधा मिलाकर वर्षों से काम किया है, परन्तु मोदी सरकार से निडरता और निर्भीकता से, उन्होंने लोहा लिया है, जनता के मुद्दे उठाए हैं, वो लॉकडाउन हो, वो प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर हमला हो, वो किसानों के अधिकारों पर हमला हो, राहुल गांधी जी ने सबसे आगे बढ़कर लोहा लिया है और कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए वही एक सांझे उम्मीदवार हैं। परन्तु इलेक्टोरल कॉलेज निर्णय करेगा और सबको अधिकार मिलेगा कि वो अपना-अपना नामांकन भर सकते हैं, आखिर में निर्णय जो है वो कांग्रेस के इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्य करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।