Russia-Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल एडवायजरी जारी की है। इसमें खारकीव से तुरंत निकलने के लिए और पेसोचिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द बढ़ने के लिए कहा गया है। एडवायजरी के अनुसार नागरिकों को आज शाम छह बजे (यूक्रेन के समयानुसार) इन स्थानों पर हर हालत में पहुंचना होगा।
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में भारतीय नागरिकों को तत्काल परामर्श जारी किया है। ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया, खार्किव को तुरंत ख़ाली किया जाए,जल्द पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचना होगा।
इससे पहले, पोलैंड में भारतीय दूतावास ने भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के लिए एक तत्काल एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें उनसे पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज सीमा पर जल्द से जल्द आने को कहा था। इसी प्रकार 1 मार्च को कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें उन्हें जो भी वाहन मिले उससे तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा था।
बता दें कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का प्रयास कर रही है। चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए पोलैंड, रोमानियां, हंगरी और अन्य पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-as-long-as-russian-attacks-on-ukrainian-cities-continue-there-is-no-room-for-peace