मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War : जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सु…

Russia-Ukraine War : जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं
Russia-Ukraine War : जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।



यूक्रेन से दूसरे भारतीय की भी मौत की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन जिंदल (22) विनिस्तिया की मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें विनिस्तिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी जान चली गई। उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया। चंदन जिंदल पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले थे।



थर्ल्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। कहा- अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार अमेरिका और पश्चिमी देश हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है।



यूक्रेन के नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे

जंग छिड़ने के बाद यूक्रेन के नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में सबसे ज्यादा माइग्रेशन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, वहां से भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने पलायन किया है। 



जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज शाम को पोलैंड में होगा। बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमले के बीच राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बंकर से एक टीवी इंटरव्यू दिया है। CNN को दिए इस इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि यहां फिल्म शूटिंग नहीं बल्कि जान बचाने के लिए हम लोग हैं। पूरी दुनिया को पुतिन के इस हमले के खिलाफ लड़ना होगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 


रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे शांति वार्ता के सवाल पर जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन यूरोप का दिल है और यूरोप इसे खोना नहीं चाहेगा। जेलेंस्की ने आगे कहा कि सबसे पहले आप तय करें कि आगे क्या करना है। हम रूस से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अगर पुतिन नहीं मान रहा है, तो यह साफ है कि समय की बर्बादी हो रही है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


यूक्रेन के लोग आइकॉनिक हैं- जेलेंस्की

कॉमेडिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति बने जेलेंस्की ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मैं कोई आइकॉन नहीं हूं, यूक्रेन के लोग आइकॉनिक हैं। यह यूक्रेन को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन को रूस पर सख्त और बड़ा फैसला करना होगा। NATO में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उन्हें तय करना है, हमें NATO नहीं तो गारंटी चाहिए। गारंटी का अर्थ यहां पर यह है कि रूस के बॉर्डर पर कोई हमला कभी नहीं होगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-ukrainian-military-shoots-down-5-russian-planes-and-1-russian-helicopter-in-luhansk-region 


सदस्यता देने पर EU कर रहा विचार

EU के वाइस प्रेसिडेंट मार्गरीटा शिनासो ने कहा कि यूक्रेन की रिक्वेस्ट सही है। अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सदस्यता देने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले EU में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हमें भी आजादी प्यारी है। हालांकि, हमारे शहरों को घेर लिया गया है, लेकिन हमारी एकता को कोई ताकत तोड़ नहीं सकता, इसमें सेंध नहीं लगा सकता। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


उन्होंने आगे कहा कि आज यूरोपीय यूनियन को साबित करना होगा कि वो सच के साथ हैं, वो हमारे साथ हैं। बात सिर्फ यूक्रेन की नहीं, बल्कि मामला पूरी मानवता का है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 



दूसरे दौर की बातचीत आज

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच सुलह के लिए दूसरे दौर की बातचीत बुधवार को होगी। यह बातचीत बेलारूस-पोलैंड बॉर्डर पर प्रस्तावित है। इससे पहले सोमवार को पांच घंटे तक दोनों देशों के बीच वार्ता चली थी। हालांकि, किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे बिना यह बातचीत समाप्त हो गई थी।



https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-war-indian-student-killed-in-shelling-in-kharkiv-ukraine


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।