सागर राणा हत्याकांड: फरार पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम, अजय पर भी 50 हजार का इनाम घोषित
नई दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा की हत्या से संबंधित मामला | पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी की सूचना पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा। फरार अजय पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित| पहलवान सुश…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
सागर राणा हत्याकांड: फरार पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम, अजय पर भी 50 हजार का इनाम घोषित | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा की हत्या से संबंधित मामला | पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी की सूचना पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा। फरार अजय पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित| पहलवान सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है| सागर राणा की हत्या के मामले में फरार सुशील कुमार की सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा है| उनके साथ अजय पर भी 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है
सुशील कुमार ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दी है जिस पर कल सुनवाई होगी| दिल्ली की कोर्ट ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ दो दिन पहले गैर-जमानती वारंट जारी किया था| इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी| पुलिस ने इस बात की जानकारी दी| इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि वो देश छोड़कर भागने की कोशिश न करें|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।