नई दिल्ली: बिहार चुनाव में भाजपा ने गुरुवार को अपने घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में हर बिहारवासी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की| बीजेपी अब इस पर सवालों का सामना कर रही है| विपक्षी पार्टियों सहित सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसपर सवाल उठाए हैं| इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तंज कसा है।
संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वहां टीका नहीं मिलेगा? उन्होंने कहा कि पहले एक नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा लेकिन अब यह नारा बदल गया है। नया नारा है-तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे।
बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की बीजेपी की घोषणा पर संजय राउत ने कहा कि,''जब हम बच्चे थे तब एक घोषणा थी, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा'। अब एक नई घोषणा मैं देख रहा हूं, 'तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे|बीजेपी को वोट देने वालों को ही वैक्सीन मिलेगी, यह बीजेपी के भेदभावपूर्ण स्वभाव को दर्शाता है
संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बयान से यह साफ होता है कि भाजपा को वोट देने वाले मतदाताओं को ही टीका मिलेगा। यह भाजपा का भेदभावपूर्व व्यवहार बताता है।संजय राउत ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि,'' पहले हमें जाति और धर्म के नाम पर बांटते थे, अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं|