मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीजेपी का एटीएम बन गया है ईडी, रंगदारी रैकेट चला रहे अधिकारियों के नेक्सस: बोलीं शिवसेना- जांच होगी तो कुछ ED के अधिकारी जेल भी जाएंगे

नई दिल्ली: शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा,''ED और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को यही काम रह गया है कि जहां-जहां शिवसेना का कार्यकर्ता हैं, जहां-जहां शिवसेना की शाखा है, जहां-जहां शिवसेना के लोग चु…

बीजेपी का एटीएम बन गया है ईडी, रंगदारी रैकेट चला रहे अधिकारियों के नेक्सस: बोलीं शिवसेना- जांच होगी तो कुछ ED के अधिकारी जेल भी जाएंगे
बीजेपी का एटीएम बन गया है ईडी, रंगदारी रैकेट चला रहे अधिकारियों के नेक्सस: बोलीं शिवसेना- जांच होगी तो कुछ ED के अधिकारी जेल भी जाएंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा,''ED और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को यही काम रह गया है कि जहां-जहां शिवसेना का कार्यकर्ता हैं, जहां-जहां शिवसेना की शाखा है, जहां-जहां शिवसेना के लोग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहां छापा मारेंगे| शिवसेना सांसद का बयान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आया है|



संजय राउत ने कहा कि क्या किसी और राज्य में उन्हें कोई नही मिलता है| हमें पता है कि यह सरकार गिराने की साजिश की जा रही है| हमने ED और IT को 50 नाम दिए हैं और सबूत के साथ पर उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है| उन्होंने कहा कि ED और IT ये नहीं समझते कि कोई सांसद अगर इस तरह की शिकायत करता है तो उसे गम्भीरता से लेना चाहिए|



राउत ने कहा,''पूरे देश में सबके मन में सवाल है कि केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ही केंद्रीय जांच एजेसियां चुने हुए लोगों को ही टारगेट क्यों कर रही हैं? अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा ED के छापे हुए हैं| शिवसेना सांसद ने कहा,'अब तक महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के 14 प्रमुख लोगों के ख़िलाफ़ ED की कार्रवाई हुई है। पश्चिम बंगाल में 60 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही हैं, लेकिन भाजपा के लोगों के ख़िलाफ़ ED और IT की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है|



राउत ने आगे कहा,''ईडी के कुछ अधिकारी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ईडी बीजेपी का एटीएम बन गया है और मैंने पीएम मोदी को इन अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का रिकॉर्ड दिया है। ईडी अधिकारियों के गठजोड़ ठेकेदारों, डेवलपर्स और बिल्डरों से उगाही कर रहे हैं| संजय राउत ने कहा,'' मुंबई पुलिस ईडी अधिकारियों की सांठगांठ से आपराधिक सिंडिकेट और रंगदारी रैकेट की जांच शुरू करेगी। मेरी बात मानिए, इनमें से कुछ ईडी अधिकारी जेल भी जाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।