मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हरियाणा के 51 गावों के सरपंचो ने राहुल-प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा को किया सम्मानित, कांग्रेस को समर्थन का किया वादा

नई दिल्ली: आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनितिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल- प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा कांग्रेस को मजबूत…

हरियाणा के 51 गावों के सरपंचो ने राहुल-प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा को किया सम्मानित, कांग्रेस को समर्थन का किया वादा
हरियाणा के 51 गावों के सरपंचो ने राहुल-प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा को किया सम्मानित, कांग्रेस को समर्थन का किया वादा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनितिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल- प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर रहे। हरियाणा के 51 गावों के सरपंचों और किसानो ने पंडित जगदीश शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और भरोसा दिलाया की आने वाले चुनावो में हर तरीके से वो कांग्रेस के साथ खड़े हैं। 




पंडित जगदीश शर्मा के इस दौरे से राहुल-प्रियंका गाँधी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी जूनून व जोश देखने को मिला। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि अब हम बीजेपी को देश की जनता को लूटने नहीं देंगे। भाजपा की मोदी सरकार ने देश को कई साल पीछे लाकर खड़ा कर दिया हैं। मोदी सरकार ने बस विकास के नाम पर विज्ञापनों पर खर्चा किया हैं जिसका पैसा भी देश की जनता की जेब से वसूला हैं। 



आज के समय में देश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। मोदी सरकार में जनता हर तरफ से लाचार हैं। मोदी सरकार में सभी चीजों के दामों में आग लगी हुई हैं । देश की जनता की मेहनत की कमाई मोदी सरकार जासूसी करने में खर्च कर देती हैं या फिर कुछ उधोगपतियों की जेब  भरने में। अगर आज कोई खून के आसूं रो रहे हैं तो वो है गरीब, मजदूर, बेरोजगार, युवा, देश का अन्नदाता। महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार किये जा रहे हैं।




पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि राहुल प्रियंका गाँधी सेना घर घर जाकर लोगो को कांग्रेस की सरकार के उन दिनों की याद दिलाएगी जब देश का हर नागरिक अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण करता था । किसान सड़को पर नहीं बैठता था। मोदी सरकार की तानाशाही को देखते हुए देश ने राहुल गाँधी जी को अपना आने वाला प्रधानमंत्री चुन लिया हैं और आने वाले समय में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया हैं ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।