सुशांत मामले की जांच CBI को स्थानांतरित करने के बाद बोले शरद पवार- इस जांच के परिणाम नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की जांच जैसे न हो...
मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने एक बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले का हाल 2013 के नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की तरह नहीं होनी चाहिए, जिसे केंद्रीय जां…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सुशांत मामले की जांच CBI को स्थानांतरित करने के बाद बोले शरद पवार- इस जांच के परिणाम नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की जांच जैसे न हो... | फ़ोटो: TVL News
मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने एक बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले का हाल 2013 के नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की तरह नहीं होनी चाहिए, जिसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अब तक नहीं सुलझा पाई है। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत के मामले को सीबीआई को सौंपने और जांच प्रक्रिया में पूरी तरह से सहयोग करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करेगी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी को सुशांत मामले की जांच स्थानांतरित करने के बाद शरद पवार ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह (एसएसआर) जांच दाभोलकर हत्या मामले की तरह नहीं होगी। सीबीआई ने 2014 में इस मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन आज तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।"
एनसीपी के प्रमुख पवार ने ट्वीट कर कहा कि,''सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत जांच प्रक्रिया CBI को हस्तांतरित करने का आदेश दिया है। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र सरकार इस निर्णय का सम्मान करेगी और जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगी। मुझे आशा है, इस जांच के परिणाम डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की जांच जैसे न हो। २०१४ में CBI द्वारा शुरू की गई डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्या की जांच का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।