नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया। गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा ने हर बिहारवासी को फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा किया है| इसके आलावा भाजपा ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है| निर्मला सीतारमण ने कहा कि,'बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण मिलेगा। यह हमारे चुनाव घोषणापत्र में उल्लिखित पहला वादा है| हालांकि, बीजेपी अब इसपर सवालों का सामना कर रही है| विपक्षी पार्टियों सहित सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसपर सवाल उठाए हैं|
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को फ्री कोरोना वैक्सीन देंने के वादा पर विपक्षी दल हमलावर हो गया है| कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है| कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि,'तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे वैक्सीन ...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''आज देश की सत्ताधारी भाजपा बिहार के अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी. ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गयी. ऐसी अवसरवादी संकीर्ण राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश व देश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को देगी.
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'' बिहार के चुनाव में कश्मीर-कथा बाँचने वाले स्टार प्रचारक जी से कोरोना की मार झेलनेवाला अपना उप्र तो संभल नहीं रहा है और दुनियाभर को वो सीख दे रहे हैं. आर्थिक बदहाली, बेरोज़गारी व बढ़ती महंगाई से 365 दिनों त्रस्त रहनेवाली जनता को ये 370 के फ़ायदे गिना रहे हैं. #नहीं_चाहिए_भाजपा
कांग्रेस नेता पी एल पुनिया ने ट्वीट किया,'''प्रधानमंत्री जी ने कुछ दिन पहले कहा, वैक्सीन के लिए चुनाव प्रबंधन जैसी तैयारी की जरूरत है। वित्त मंत्री जी ने इसे चुनावी वादा बना दिया है। अब देखना होगा मतदान के दिन तक कहीं भाजपा ये न कहे जो भाजपा को वोट देगा वैक्सीन उसे ही मिलेगी ।
आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, 'गैर-बीजेपी शासित राज्यों का क्या? क्या जिन भारतीयों ने बीजेपी को वोट नहीं किया, उन्हें फ्री में कोविड वैक्सीन नहीं मिलेगी?'जब तक दवाई नहीं , तब तक ढिलाई नहीं । और जहाँ बीजेपी नहीं, वहां सप्लाई नहीं।।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट में कहा,''Vote के बदले “पैसा” तो सुना था, मगर आज तो “वैक्सिंन” के बदले वोट....तुम मुझे “वोट” दो मैं तुम्हें “वैक्सींन” दूँगा.............नमो Boss.