नई दिल्ली: कृषि विधेयक के विरोध में बीजेपी के सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के एनडीए को छोड़ दिया है| कृषि विधेयक के विरोध में पहले अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर ने 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था| अब अकाली दल ने सत्ताधारी एनडीए से बाहर निकलने का निर्णय ले लिया है|
शिरोमणी अकाली दल ने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में एनडीए से अलग होने का निर्णय ले लिया|पार्टी की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि बीजेपी नीत एनडीए से पार्टी नाता तोड़ रही है|
शनिवार को SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से बाहर निकलने का फैसला किया| इसका कारण केंद्र सरकार द्वारा कानूनी तौर पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) की गारंटी न देने की जिद और पंजाबी और सिखों के मुद्दे पर असवेंदनशीलता है|
बादल ने कहा कि,''बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक संकटग्रस्त किसानों के लिए घातक हैं, लेकिन शिरोमणी अकाली दल शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और सामान्य रूप से पंजाब, पंजाबी के हितों और विशेष रूप से सिखों और किसानों के हितों के अपने मूल सिद्धांतों के साथ खड़ा रहेगा।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,शिरोमणी अकाली दल कोर कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला किया क्योंकि कृषि विधेयक पर केंद्र की जिद के कारण और जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक भाषा के रूप में पंजाबी भाषा को छोड़कर इसके प्रति असंवेदनशीलता बनी रही।