नई दिल्ली: शिव सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को सदन में कहा, देश की आर्थिक हालत बहुत गंभीर है,अब स्थिति ऐसी है कि हमारी GDP और हमारा RBI भी कंगाल हो चुका है, ऐसे में सरकार एयर इंडिया,रेलवे, LIC और काफी कुछ बाज़ार में बेचने के लिए लाया है बहुत बड़ा सेल लगा है अब इस सेल में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट को भी खड़ा कर दिया है|
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा,''सरकार जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) को निजी हाथों में देने के बारे में सोच रहा है JNPT विश्व में सबसे बड़ा पोर्ट है जो भारत सरकार को 30% से ज्यादा मुनाफा कमा कर देता है ऐसे महत्वपूर्ण पोर्ट को प्राइवेट हाथों में देना देश के राष्ट्रीय संपत्ति का बहुत बड़ा नुकसान है| राउत ने सरकार से मांग की कि वह लाभकारी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट का निजीकरण न करे|
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र ने महामारी को नियंत्रित करने में अच्छा काम किया है और कोई भी पापड़ खाने से ठीक नहीं हुआ है।
COVID19 पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा दिए गए बयान पर चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,'मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि, ''क्या लोग भाभीजी का पापड़ खाकर करके ठीक हो गए..?'' उन्होंने कहा, " यह एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है बल्कि लोगों के जीवन को बचाने की लड़ाई है|
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि उनकी मां और भाई भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कोरोना से बहुत सारे लोग रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा आज धारावी में स्थिति काफी नियंत्रण में है। डब्ल्यूएचओ ने भी इस मामले में बीएमसी की तारीफ की है। मैं इन सारे तथ्यों के बारे में इसलिए बता रहा हूं क्योंकि कल कुछ सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी।