नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है।प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2812 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई। 2812 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।
देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन (Covid Vaccine)(लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,93,21,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,02,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए|