नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| गुरुवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख पार कर गया। गुरुवार को देशभर में कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3915 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हुई। 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हुआ। CovidVaccine
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,86,01,699 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,26,490 सैंपल कल टेस्ट किए गए|