नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| पिछले 24 घंटों में भारत में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है|
22 जुलाई को ये नए केस सामने आने के बाद से देश में कोरोनावायरस के कुल 11,92,915 मामले हो गए हैं, वहीं देश में कुल मौत का आंकड़ा 28,732 पर पहुंच गया है| अब तक देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 7,53,050 हो चुकी है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 37,724 मामले और 648 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,92,915 हो गई है जिसमें 411133 सक्रिय मामले,7,53,050 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 28,732 मौतें शामिल हैं|