नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| देश में संक्रमितों की संख्या ने 15 लाख 31 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है|
28 जुलाई की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 48,513 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 15,31,669 पर पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में 768 लोगों की मौतें हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 34,193 पर पहुंच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में 48,513 नए COVID19 मामले सामने आए हैं और 768 मौतें हुई हैं, कुल मामलों की संख्या 15,31,669 हो गई है| भारत में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,447 है, डिस्चार्ज/विस्थापित मामलों की संख्या 9,88,030 है, कोरोना वायरस से 34,193 मौतें हुई हैं|