नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है| पिछले 24 घंटे में 50,848 नए COVID-19 केस सामने आए हैं और 1,358 मौतें हुई हैं| भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,43,194 हो गई है| भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है|
भारत में COVID19 के 50,848 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,28,709 हुई। 1,358 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,90,660 हो गई है। 68,817 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,94,855 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,43,194 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|