नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| सोमवार 18 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 27 लाख 03 हज़ार के करीब पहुँच गया है|
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 55,079 मामले सामने आए है| वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 876 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 27 लाख 02 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 876 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 51 हजार 797 हो गया है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,'भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए और 876 म???तें हुईं। देश में अब COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,02,743 है जिसमें 6,73,166 सक्रिय मामले, 19,77,780 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 51,797 मौतें शामिल हैं|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'कल(17 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,09,41,264 टेस्ट किए गए जिनमें से 8,99,864 टेस्ट कल किए गए|