नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। दूसरी लहर के तहत दैनिक संक्रमित मामले भले ही कम हो गए हों लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता का सबब बना हुआ है। कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 62,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 1587 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। भारत में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में COVID19 के 62,480 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हुई। 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। 88,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक,'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,29,476 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,71,67,696 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|