नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी को लेकर जारी हंगामें के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच विवाद देखने को मिली| स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ किये गये 'अमर्यादित व्यवहार' को लेकर कांग्रेस BJP पर हमलावर हो गई| कांग्रेस ने कहा,''संसद में आज मंत्री स्मृति ईरानी ने सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,'श्रीमती सोनिया गांधी जी भाजपा की एक सांसद रमा देवी जी से बात कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी जी को घेरकर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे। जब सोनिया जी ने उनसे शालीनता से कहा कि मैं आपसे बात नहीं कर रही मैं दूसरी सांसद से बात कर रही हूं तो स्मृति ईरानी चिल्लाकर बोली "you don't know me, who I am" |* कई अन्य पार्टियों के सांसद व कांग्रेस सांसद इस घटना के गवाह हैं।
जयराम रमेश ने पूछा,'ये कौन सी मर्यादा है? क्या एक सांसद साथी सांसद से बात भी नहीं कर सकती। स्मृति ईरानी राजनीतिक तरीके से अपनी बात रख सकती हैं। वे एक वरिष्ठ सांसद और एक पार्टी की अध्यक्ष के साथ इस तरह heckling वाले रवैए पर क्यों उतारू हैं।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,''ये संसद एवं राजनीति की मर्यादा के खिलाफ है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह लेकिन क्या किसी वरिष्ठ सांसद के साथ इस तरह का व्यवहार जायज है?
सचिन पायलट ने कहा ,''सोनिया गांधी जी ने देश की सेवा,एकता, प्रगति व खुशहाली को अपना सर्वप्रथम कर्तव्य माना है। हर परिस्थिति मे उनका विनम्र स्वभाव व सभी के प्रति सम्मान सर्वविदित है। आज सदन मे भाजपा नेता ने उनके साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया वो निंदनीय है।
पूर्व यूपी पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,''जिसने राजनीति में बीते तीन दशक से एक राजनीतिक सुचिता और विनम्रता से सभी भूमिकाओं को निभाया उस वरिष्ठ नेता के साथ मोदी सरकार की एक मंत्री द्वारा संसद परिसर में घेरकर जो कृत्य और अभद्रता की गई वह शर्मनाक है। भाजपा सांसदों ने अपनी ओछी और असभ्य चरित्र का परिचय दिया है। ..हम अपने नेतृत्व का अपमान नहीं सहेंगे, भाजपा माफी मांगे।