मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी मंत्री पद से बर्खास्त, TMC ने भी पार्टी से निकला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी 28 जुलाई से अपने विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों से मुक्त हो गए| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्…

बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी मंत्री पद से बर्खास्त, TMC ने भी पार्टी से निकला
बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी मंत्री पद से बर्खास्त, TMC ने भी पार्टी से निकला | फ़ोटो: TVL News

 कोलकाता: पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी 28 जुलाई से अपने विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों से मुक्त हो गए|  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मत्री पद से हटा दिया है|  हावड़ा के नबन्ना (सचिवालय) में पार्थ चटर्जी की नेम प्ल???ट उनके केबिन के दरवाजे से हटाई गई। साथ ही पार्थ चटर्जी को टीएमसी से महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,' मैंने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। मेरी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है। इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन मैं विवरण में नहीं जाना चाहती|



TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा,' ,पार्थ चटर्जी को टीएमसी से महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों से हटा दिया गया है। जांच जारी रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोषी न साबित होने पर वे वापस आ सकते हैं| जिसके घर से रकम बरामद हुई वह (अर्पिता मुखर्जी) TMC की नहीं है। हम इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं|



अभिषेक बनर्जी ने कहा,' ,मुख्यमंत्री ने फैसला लिया और (पार्थ चटर्जी) मंत्री को हटा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई कुछ गलत करता है तो TMC उसे नहीं बख्शेगी|



BJP नेता सुकांत मजूमदार ने कहा,'पार्थ चटर्जी को बली का बकरा बनाने के लिए हटाया गया है। BJP का जुलूस देखकर डर से पार्थ चटर्जी को हटा दिया। 5 बजे मीटिंग में निर्णय लेना था,अभिषेक बनर्जी श्रेय लेना चाहते थे लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पार्थ चटर्जी को समय से पहले हटा दिया गया|


अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार


गौरतलब है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 23 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ED ने आज पार्थ चटर्जी को SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी सहयोगी से 20 करोड़ रुपए बरामद किए जाने के एक दिन बाद हुई थी|



अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद


प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार, 22 जुलाई को पार्थ चटर्जी के एक सहयोगी के घर से 20 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे| अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी हैं।



अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार 



पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से मिला 'नोटों और गहनों' का ढेर






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।