मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रिफाइन व जेवर बनाने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार: एक करोड़ कीमत की चांदी -सोना बरामद, दो कारें भी जब्त

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में चौक सर्राफा बाजार से एक करोड़ रूपये मूल्य के चाँदी-सोना लेकर फरार हए आरोपी अमित अग्रवाल को 05 दिन के अन्दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित अग्रवाल के पास से 11…

रिफाइन व जेवर बनाने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार: एक करोड़ कीमत की चांदी -सोना बरामद, दो कारें भी जब्त
रिफाइन व जेवर बनाने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार: एक करोड़ कीमत की चांदी -सोना बरामद, दो कारें भी जब्त | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में चौक सर्राफा बाजार से एक करोड़ रूपये मूल्य के चाँदी-सोना लेकर फरार हए आरोपी अमित अग्रवाल को 05 दिन के अन्दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित अग्रवाल के पास से 116 किलो चांदी और 425 ग्राम सोना बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने चौक निवासी अमित अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। अमित ने चौक सर्राफा के पांच व्यापारियों से कच्ची चाँदी लेकर उसे रिफाइन करने के नाम पर लेकर फरार हो गया था। साथ ही आलोक गुप्ता सर्राफा व्यवसायी का सोना जेवर बनाने के नाम पर ले गया था।


थाना कोतवाली चौक पर अमर सिंह एंव अन्य सर्राफा व्यापारियो द्वारा अमित अग्रवाल के विरूद्ध 05 अभियोग पंजीकृत कराये गये। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि अभियुक्त अमित अग्रवाल द्वारा उनके फर्मों से विभिन्न तिथियों में कच्ची चाँदी लेकर उसे रिफाइन करने के नाम पर लेकर फरार हो गया है। चाँदी के अतिरिक्त वह आलोक गुप्ता सर्राफा व्यवसायी का सोना भी रिपेयरिंग एंव आभूषण बनवाने के नाम पर लेकर फरार हो गया है।


अभियुक्त अमित अग्रवाल के घरेलू स्टाफ एंव ड्राईवर से सघन पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने साथ अपने परिवार को एंव डोमेस्टिक हेल्प वैभव सिंह तथा ड्राईवर अयाज को लेकर सर्वप्रथम खजुराहो पहुँचा तत्पश्चात वहाँ से झाँसी, से दिल्ली ,गुडगांव , पहुँचा और वहाँ उसने हमारे आधार कार्ड पर 04 सिम कार्ड इशू कराये। वहाँ से अमित अग्रवाल हम सबको लेकर झाँसी पहुँचे और वहाँ रेलवे स्टेशन झाँसी के पार्किंग में अपनी दोनो गाडिया UP32KE 5956 SWIFT DZIRE, UP32 MD 7098 KIA को खड़ी किया और वहाँ से ट्रेवल एंजेसी दो गाड़ियाँ बुक करके दोवारा गुडगांव गया। वहाँ से वापस फिर झाँसी आया। जहाँ उसने अपने एक परिचित को दतिया मध्य प्रदेश से बुलाकर सोने चाँदी के कई पैकेट दिये। वहाँ उस व्यक्ति के साथ अमित अग्रवाल की बात-चीत के दौरान यह जानकारी हुई कि हमारे मालिक अमित अग्रवाल ने चौक सर्राफा में कोई फ्रॉड किया है। तब हम लोगो ने उनका साथ छोड दिया और वापस लखनऊ आ गये।



पुलिस ने बताया कि,''रेलवे स्टेशन झाँसी पर खड़ी कि गयी अभियुक्त की दोनो गाडियों को चौक से पुलिस टीम भेजकर कब्जे में लिया गया। और अभियुक्त के द्वारा अपने स्टाफ के नाम पर लिये गये नम्बरो को इलेक्ट्रानिक सर्बिलांस के माध्यम से चेक किया गया। अभियुक्त की लोकेशन झाँसी में दिनांक 27.07.2022 को प्राप्त हुई और उसे वरिष्ठ उ0नि0 चौक के नेतृत्व में टीम भेजकर गिरफ्तार किया गया। और उसकी निशान देही पर 10 पैकेट जिसमें चाँदी की सिल्लियाँ रखी हुई थी। तथा उसके जामा तलाशी से लगभग 425 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद चाँदी की कीमत लगभग 75 लाख एंव सोने की कीमत लगभग 25 लाख रूपये है। उसके पास से 1 लाख 4000 रूपये नकद भी बरामद हए।


अभियुक्त अमित अग्रवाल ने पूछताछ पर बताया कि वह अनेक सर्राफा व्यापारियों का चाँदी रिफाईन करने हेतु लेता था। और एक निश्चित मार्जिन लेकर कच्ची चाँदी के बदले रिफाईन चाँदी दे देता था। मेरे अदूरदर्शिता पूर्ण कार्यो से मुझे व्यापार में घाटा होने लगा और मैं उन व्यापारियों का चाँदी जितना मुझे वापस करना चाहिए था नहीं दे पाया। यह सोचकर कि बाजार से चाँदी उठा लू और चौक सर्राफा बाजार से नाता तोड़ कर भाग जाऊ। ताकि अपने व्यापार कहीं और कर सकूँ। इसी लालच के वशीभूत होकर मैनें यह गलत काम किया जबकि मेरे परिवार में मुझे इस काम के लिए रोका भी था। 



नाम पता अभियुक्त: अमित अग्रवाल पुत्र राधे गोविन्द अग्रवाल निवासी 315/171 बाग महानारायण थाना चौक लखनऊ।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।