कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा- केंद्र के नए कृषि कानूनों को खारिज करने के लिए कानूनों पर करें विचार
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें15 बार पढ़ा गया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा- केंद्र के नए कृषि कानूनों को खारिज करने के लिए कानूनों पर करें विचार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों को पत्र लिखा हैं।सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा है कि केंद्र के कृषि कानूनों को खारिज करने के लिए कानून पर विचार करें|
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस शासित राज्यों को सलाह दी है कि संविधान के अनुच्छेद 254 (2) के तहत अपने राज्यों में पारित कराए गए कृषि संबंधी कानूनों को निष्क्रिय करने के लिए संभावनाओं पर विचार करना चाहिए|संविधान का यह अनुच्छेद राज्य विधानसभाओं को राज्य के अधिकार क्षेत्र पर अतिक्रमण करने वाले केंद्रीय कानूनों को नकारने के लिए एक कानून पारित करने की अनुमति देता है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,इससे राज्यों को एमएसपी के उन्मूलन और कांग्रेस शासित राज्यों में एपीएमसी के विघटन और केंद्रीय सरकार द्वारा किए गए गंभीर अन्याय से किसानों को दूर करने सहित तीन कठोर कृषि कानूनों में अस्वीकार्य किसान विरोधी प्रावधानों को नकारने में सक्षम होगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 नवंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।