मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव अकेले ही लड़ेगी सपा: MP के नेताओं से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश-BJP-कांग्रेस की नूराकुश्ती में जनता पिस रही

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मध्य प्रदेश के नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन एवं आगामी नगर…

मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव अकेले ही लड़ेगी सपा: MP के नेताओं से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश-BJP-कांग्रेस की नूराकुश्ती में जनता पिस रही
मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव अकेले ही लड़ेगी सपा: MP के नेताओं से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश-BJP-कांग्रेस की नूराकुश्ती में जनता पिस रही | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मध्य प्रदेश के नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन एवं आगामी नगर निगम चुनावों के सम्बंध में चर्चा की। 




अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश नगर निगम चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश का पार्टी संगठन शीघ्र घोषित होगा। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में व्यापम घोटाला हुआ।राजनीति में भाजपा- कांग्रेस की नूराकुश्ती चलती है और मध्य प्रदेश की जनता उसमें पिस रही है। 



मध्य प्रदेश के नेताओं का कहना था कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के रहते कोई विकास नहीं हुआ। आदिवासी, पिछड़े हैं और दलित उपेक्षित हैं। किसानों का बुरा हाल है। रोजी रोजगार का अभाव है। ऐसे में मध्य प्रदेश के लोगों की निगाहें अखिलेश यादव पर लगी हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुए है उससे मध्यप्रदेशवासी प्रभावित है। जैसा विकास उत्तर प्रदेश में हुआ उससे मध्य प्रदेश कोसों दूर है।



इन नेताओं का कहना था कि मध्य प्रदेश के किसान नौजवान सभी अखिलेश यादव जी को याद करते हैं। वे मानते हैं कि श्री अखिलेश यादव गरीबों की आशा है। वे राजनीति का विकल्प हैं। उनकी योग्यता पर गर्व है। देश भर में अखिलेश जी से उम्मीदे हैं। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वैकल्पिक राजनीति का केन्द्र बनने की सम्भावना है। अखिलेश यादव ने कहा किसानों, नौजवानों के हित में कोई योजना दोनों सरकारों ने नहीं चलाई। भाजपा राज में व्यापम घोटाला हुआ। कांग्रेस राज में अमीरी बढ़ी। गरीब की उपेक्षा हुई। राजनीति में भाजपा- कांग्रेस की नूराकुश्ती चलती है। मध्य प्रदेश की जनता उसमें पिस रही है। 




अखिलेश यादव से भेंट करने वाले मध्य प्रदेश के नेताओं में जगदीश यादव विदिशा, जयपाल सिंह यादव रूपनगर अशोकनगर, अमित यादव जंधार अशोक नगर, राहुल यादव मुंगावली अशोकनगर, आर.एस. यादव रायसेन, त्रिनेत्र शुक्ल रीवां, विश्वनाथ सिंह पटेल सिंगरौली, रामायण सिंह पटेल रीवां, इन्द्रभान सिंह यादव रीवां, धर्मेन्द्र सिंह चौहान सीधी, इन्द्रसेन यादव रीवां, प्रधान यादव शिव नारायण पन्ना, ददन सिंह यादव भोपाल, बच्छराज सिंह यादव गुना, जगराम यादव अशोकनगर, डाॅ0 राकेश खरे ग्वालियर, राजेश यादव ग्वालियर, इन्दर सिंह गुर्जर ग्वालियर तथा रणवीर सिंह यादव ग्वालियर के नाम उल्लेखनीय है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।