नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है| इसमें कुल 5 बैठकें होंगी। इससे पहले 20 जुलाई से 11 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र चला था |सूत्रों ने बताया कि नए संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर सकती हैं।
दरअसल, 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू नहीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। अब, नए परिसर में राष्ट्रपति के दोनों सदनों को संबोधित करने की संभावना है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, संसद का एक विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक 5 बैठकों के साथ बुलाया जा रहा है।
संसद के विशेष सत्र पर शिवसेवा (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ''संसद के इतिहास में त्योहार के समय कभी कोई सत्र नहीं हुआ है। अब इन्होंने जिन दिनों गणपति उत्सव मनाया जाता है, उन दिनों संसद का सत्र रखा है। यह इनका हिंदुत्व है|
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,'संसद के विशेष सत्र को ले??र हमें कोई जानकारी नहीं मिली। हमें ट्वीट के माध्यम से सत्र के बारे में पता चला, हमें किसी भी तरह का नोटिस, पत्र या फोन करके इसकी जानकारी नहीं दी गई|