नई दिल्ली: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री के "रुपया कमजोर नहीं हो रहा है, डॉलर मजबूत हो रहा है" बयान पर तंज कसा| निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के उस बयान पर कटाक्ष करते हुए कि भारतीय मुद्रा फिसल नहीं रही है, डॉलर मजबूत हो रहा है, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जेएनयू वाले कभी फेल नहीं होते, और अपनी हार के बजाय कहते हैं कि विपक्षी जीते हैं।
दरअसल, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट के सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, रुपया कमजोर नहीं, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है|
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसते हुए कहा कि,' जेएनयू वाले कभी फेल नहीं होते और अपनी हार की जगह कहते हैं कि विपक्ष की जीत हुई.|
स्वामी ने ट्वीट कर लिखा -Congrats. JNU never fails .... , निर्मला सीतारमण की एक तस्वीर ट्वीट की, जिस पर उन्होंने लिखा, "हम मैच नहीं हारे हैं, विरोधी टीम जीत गई है।"
यह भी पढ़ें:रुपया कमजोर नहीं बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है: रुपये की गिरावट पर बोलीं निर्मला सीतारमण