NIA और ED के जरिए किसान नेताओं को डराने- धमकाने की कोशिश कर रही है केंद्र: NIA के समन पर सुखबीर बादल
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा और पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन दर्जन से लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
NIA और ED के जरिए किसान नेताओं को डराने- धमकाने की कोशिश कर रही है केंद्र: NIA के समन पर सुखबीर बादल | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा और पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन दर्जन से लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल ने नाराजगी जाहिर की है|
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ,''वे (किसान नेता) देशद्रोही नहीं हैं | 9 वीं बार वार्ता विफल होने के बाद यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भारत सरकार केवल अपने एजेंसियों के माध्यम से किसान नेताओं और किसान आंदोलन को समर्थन देने वालों को प्रताड़ित करना चाह रही है|
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, किसान नेताओं और किसान आंदोलन के समर्थकों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा पूछताछ करने के लिए बुलाकर उन्हें डराने- धमकाने के केंद्र के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हैं| वे देशद्रोही नहीं हैं| 9वीं वार्ता विफल होने के बाद, यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि भारत सरकार केवल किसानों को थकाने की कोशिश कर रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।