मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

SC ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, 4 राज्यों से मांगी कोविड रिपोर्ट

नई दिल्ली: कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 4 राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है।सुप्रीम कोर्ट दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरा…

SC ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, 4 राज्यों से मांगी कोविड रिपोर्ट
SC ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, 4 राज्यों से मांगी कोविड रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 4 राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है।सुप्रीम कोर्ट दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम सरकारों से राज्यों में वर्तमान COVID19 हालत के संबंध में उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर हलफनामा चाहता है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने COVID-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है|




सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है, जो कदम उठाए जाने हैं और COVI19 स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से आवश्यक मदद चाहिए। महामारी के बढ़ते मामलों के बावजूद राज्य में बेलगाम समारोहों, शादियों और कार्यक्रमों के लिए SC ने गुजरात सरकार को फटकार लगाई है|इस मामले पर बेंच अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगी।




इसके अलावा रिपोर्ट में बीमारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार से ली गई मदद का भी ब्यौरा देना है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद भी शादी, समारोह और लोगों के इकट्ठा होने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के बाद गुजरात में हालात सबसे बदतर है। बेंच ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है।



अशोक भूषण वाली बेंच ने कहा कि आने वाले महीनों में स्थिति गंभीर होने की संभावना है। कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि आने वाले दिनों में सभी राज्य बीमारी के लिए तैयार रहें। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य अगली सुनवाई से पहले अपने यहां की स्थिति का हलफनामा दर्ज करा दें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।