मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को लगाई कड़ी फटकार: उदयपुर हत्याकांड के लिए ठहराया जिम्मेदार, कहा- आपने पूरे देश में आग लगा दी, आपके ही वजह से उदयपुर में एक दर्जी की हत्या हो गई

नई दिल्ली : पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। शुक्रवार को नुपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा.''आ…

सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को लगाई कड़ी फटकार: उदयपुर हत्याकांड के लिए ठहराया जिम्मेदार, कहा- आपने पूरे देश में आग लगा दी, आपके ही वजह से उदयपुर में एक दर्जी की हत्या हो गई
सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को लगाई कड़ी फटकार: उदयपुर हत्याकांड के लिए ठहराया जिम्मेदार, कहा- आपने पूरे देश में आग लगा दी, आपके ही वजह से उदयपुर में एक दर्जी की हत्या हो गई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। शुक्रवार को नुपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा.''आपने और आपके बयान ने पूरे देश में आग लगा दी है। उदयपुर हत्याकांड का जिम्मेदार भी तुम्हारा बयान है।



सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उनका बयान ही जिम्मेदार है, जहां एक दर्जी की हत्या कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि देश में जो हो रहा है उसके लिए वे अकेले ही जिम्मेवार हैं|



सुप्रीम कोर्ट नूपुर शर्मा की उस याचिका पर प्रतिक्रिया दे रहा था जिसमें उन्होंने ये मांग की थी कि उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित कर दी जाए| कोर्ट ने शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया|



जब नूपुर शर्मा की वकील सुप्रीम कोर्ट से कहती हैं कि वह जांच में शामिल हो रही हैं और भाग नहीं रही हैं, तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वहां आपके लिए रेड कार्पेट होना चाहिए।



सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,''क्या आपके लिए यहां रेड कारपेट होना चाहिए। जब आप किसी के खिलाफ शिकायत करती हैं, तो उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया जाता है। आपके दबदबे की वजह से कोई भी आपको छूने की हिम्मत नहीं करता। इससे क्या फर्क पड़ता है कि आप एक पार्टी की प्रवक्ता हैं। आप सोचती हैं कि आपके पास सत्ता का समर्थन है और आप कानून के खिलाफ जाकर कुछ भी बोल सकती हैं।'



सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,;पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा की टिप्पणी या तो सस्ते प्रचार, राजनीतिक एजेंडे या कुछ नापाक गतिविधियों के लिए की गई थी। ये धार्मिक लोग नहीं हैं और भड़काने के लिए ही बयान देते हैं। ऐसे लोग दूसरे धर्म की इज्जत नहीं करते। हमने देखा है कि बहस के दौरान नूपुर ने कैसे उकसाने वाली बात कही, उसके बाद भी वे कहती हैं कि मैं एक वकील हूं। यह शर्मनाक है। नूपुर को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।