हमें हालात में कोई बदलाव नहीं दिख रहा', किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, 11 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों (Farm Bills) से जुड़ी हुई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सु्प्रीम कोर्ट ने किसान प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की है| तीनों कृषि कानूनों पर आज स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
हमें हालात में कोई बदलाव नहीं दिख रहा', किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, 11 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों (Farm Bills) से जुड़ी हुई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सु्प्रीम कोर्ट ने किसान प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की है| तीनों कृषि कानूनों पर आज सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी तक सुनवाई को स्थगित कर दिया है।
एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "हम किसानों की स्थिति को समझते हैं"...दरअसल नए कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को लेकर कुछ वकीलों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की गई|
कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर अब सुनवाई 11 जनवरी यानि आने वाले सोमवार को की जाएगी। एक वकील द्वारा दायर याचिका में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "हम किसानों की स्थिति को समझते हैं"| मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें हालात में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम बात कर रहे हैं। वहीं अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष किसी मुद्दे पर सहमत हो जाएंगे। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम इस बात से बाकिफ हैं और चाहते हैं कि बातचीत और आगे बढ़ें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।