मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह

नई दिल्ली: महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा| दरअसल,''सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़…

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह
सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा| दरअसल,''सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली महिला रेसलर्स की याचिका पर नोटिस जारी किया।कोर्ट ने कहा, 'पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है।' अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।



महिला रेसलर्स द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा|



बताते चलें कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला रेसलर्स का प्रदर्शन  तीसरे दिन (मंगलवार को) भी जारी है| इस बीच, सुप्रीम कोर्ट महिला रेसलर्स की याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। 


 वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) धनंजय वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान धरने पर बैठी हैं। "...पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपों को देखें। ...यहां तक कि FIR दर्ज ??? करने के लिए पुलिस कर्मियों पर भी मुकदमा चलाया जा सकता है।”




CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए। 7 महिला रेसलर्स ने सोमवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।