मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली पर बुधवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की है अर्जी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में किसानों के मामले पर सुनवाई शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर दिल्ली पुलिस की याचिका पर भी सुनवाई करेगा।गणतंत्र दिवस पर किसानो…

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली पर बुधवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की है अर्जी
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली पर बुधवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की है अर्जी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में किसानों के मामले पर सुनवाई शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर दिल्ली पुलिस की याचिका पर भी सुनवाई करेगा।गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।




गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा,' मामले की सुनवाई कल के बाद करेंगे। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि इस मामले को डील करने के लिए आपके पास पूरी अथॉरिटी है| हम यह नहीं कह रहे कि आपको क्या करना चाहिए| हम 20 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेंगे|




ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, 'कोई भी रैली या ऐसा विरोध जो गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने की कोशिश करता है, वह देश को शर्मिंदा करने वाला होगा| इससे दुनियाभर में देश की बदनामी होगी|कानून-व्यवस्था खराब होने की स्थिति बन सकती है| पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया है कि कई किसान गणतंत्र दिवस की परेड में खलल डालने के लिए लाल किले तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं|




कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह संकेत दिया कि किसानों की ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन रोक लगा सकता है। अगर कोर्ट की ओर रोक लगाई जाएगी तो इसका संदेश गलत जाएगा। कोर्ट ने कहा कि रामलीला मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर दिल्ली पुलिस को खुद फैसला लेना है। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि शहर में कितने लोग, कैसे आएंगे ये पुलिस तय करेगी। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि क्या कोर्ट को बताना होगा कि सरकार के पास पुलिस एक्ट के तहत क्या शक्ति है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।