मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा-स्वच्छता का पाठ-पढ़ने लोग इंदौर आते हैं

नई दिल्ली: देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' में इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर गुजरात…

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा-स्वच्छता का पाठ-पढ़ने लोग इंदौर आते हैं
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा-स्वच्छता का पाठ-पढ़ने लोग इंदौर आते हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' में इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत और तीसरे पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है।स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में देश में सबसे साफ शहर के रूप में इंदौर पहले स्थान पर चुना गया।




मध्य प्रदेश की व्यापारिक और व्यावसायिक नगरी इंदौर को चौथी बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सफलता को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण करार दिया है| मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत शहर है। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवीं मुबई शहर देश में सबसे साफ शहर के रूप में चुना गया है।




आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ट्विटर स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे घोषित किए| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बधाइयां! इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है| शहर और यहां के लोगों ने स्वच्छता के प्रति गजब समर्पण दिखाया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और नगरपालिका के सहयोग के चलते उनके इस परफॉर्मेंस के लिए बधाई




मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''स्वच्छता इंदौर का स्वभाव है, इंदौर की जनता ने गंदगी को भगा दिया है और स्वच्छता इंदौर की सभ्यता बन गई है। मैं इंदौर की जनता को बहुत बधाई देता हूं। अब केवल देश से ही नहीं दुनिया से, लोग स्वच्छता का पाठ पढ़ने-सीखने कहीं आते हैं तो इंदौर आते हैं: 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।