मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी: मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा हमला

तूतूकुड़ी/चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं|कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपन…

3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी: मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा हमला
3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी: मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा हमला | फ़ोटो: TVL News

तूतूकुड़ी/चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं|कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने 3 दिवसीय दौरे के पहले दिन तूतूकुड़ी जिले पहुंचे हैं। तूतूकुड़ी पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।तूतूकुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। इसके चलते लोगों को संसद और न्यायपालिका पर भरोसा नहीं रहा। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है। पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है|



तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में  राहुल गांधी ने कहा कि,''धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है। इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है। RSS और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है। इसे रोकना बहुत जरुरी है: 




राहुल गांधी ने कहा कि,''चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्ज़ा किया है। पहले उन्होंने डोकलाम में आइडिया को टेस्ट किया, उन्होंने देखा कि भारत ने प्रतिक्रिया नहीं की। फिर उन्होंने अपने उस आइडिया को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में दोहराया। इस सरकार में देपसांग में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।