तिरुनेलवेली.चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं| राहुल गांधी का आज दौरे का दूसरा दिन है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरुनेलवेली के अरुलमिगु नेल्लईप्पर मंदिर में पूजा की।
इसके बाद तिरुनेलवेली में शिक्षकों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,समाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तिकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता। शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए नहीं सभी के लिए होनी चाहिए। हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों को छात्रवृत्ति देंगे और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढ़ाएंगे|
राहुल गांधी ने कहा कि,''हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है। लेकिन हम ये पहले भी कर चुके हैं। अंग्रेज नरेंद्र मोदी से बहुत ज़्यादा शक्तिशाली थे। इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया वैसे ही हम नरेंद्र मोदी को नागपुर वापस भेज देंगे|
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में राहुल गांधी ने कहा कि,''आज हर चीज को वित्तीय संपत्ति की तरह देखा जा रहा है। व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य पर हावी नहीं होना चाहिए। कोरोना के समय भारत सरकार 5-6 व्यवसायियों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये देकर खुश है वे इसे गरीबों की शिक्षा के लिए क्यों नहीं खर्च कर सकते|
इसके बाद रोड शो करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि''मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बहुत निराश हूं क्योंकि नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होने और सवाल पूछने की बजाय उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण का एक ही कारण है कि सीएम भ्रष्ट हैं और नरेंद्र मोदी के पास ED, CBI और दूसरे संस्थान हैं|
राहुल गांधी ने कहा कि''हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो तमिल सभ्यता, तमिल भाषा, तमिल संस्कृति की रक्षा करे। यह चुनाव में मुख्य मुद्दा है। अगर मुख्यमंत्री जी तमिलनाडु के लोगों का वोट पाना चाहते हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के आगे झुकना छोड़ना होगा, उनके आगे आत्मसमर्पण बंद करना होगा|