Tandav Web Series Case: अमेज़न प्राइम इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, SC ने दिया निर्देश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वेब सीरीज 'तांडव' वाले मामले में पुलिस केस का सामना कर रही अमेज़न इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है| तांडव वेब श्रृंखला मामले में स…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Tandav Web Series Case: अमेज़न प्राइम इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, SC ने दिया निर्देश | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वेब सीरीज 'तांडव' वाले मामले में पुलिस केस का सामना कर रही अमेज़न इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है| तांडव वेब श्रृंखला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अमेज़न प्राइम वीडियो की अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पुरोहित से चल रही जांच में सहयोग करने के लिए कहा।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए लाए गए केंद्र की गाइडलाइंस पर भी टिप्पणी की| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया, डिजिलटल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म के लिए लाए गए केंद्र के नए नियमों में पर्याप्त दम नहीं है और इससे प्रॉसिक्यूशन की शक्ति भी नहीं मिल जाती है|
SC का कहना है कि नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने पर सरकार के नए दिशानिर्देशों में "No Teeth" क्योंकि अभियोजन का कोई प्रावधान नहीं है। SC का कहना है कि कानून को दिशा-निर्देशों के बजाय OTT प्लेटफार्मों को नियंत्रित करने के लिए कोई मैकेनिज्म नहीं है| बिना किसी कानून के आप (सरकार) इसपर कंट्रोल नहीं कर सकते|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।