मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने पर एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।सांसद मिमी चक्रवर्ती द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में…

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने पर एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।सांसद मिमी चक्रवर्ती द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार देर रात कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके से पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया।






आरोपित का नाम देवा यादव है। उस पर आरोप है कि सांसद मिमी चक्रवर्ती सोमवार रात में जब बालीगंज फांड़ी इलाके से अपनी कार से गुजर रही थी तो उसी वक्त टैक्सी लेकर गुजर रहे देवा ने कथित तौर पर मिमी की तरफ इशारा किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद वह टैक्सी लेकर तुरंत भाग गया। 




एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मिमी पीली रंग की टैक्सी के नंबर को नोट करने में कामयाब रही जो वह चला रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपित टैक्सी चालक के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।