मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Union Budget 2021 के बाद बोली वित्त मंत्री- हमारा मुख्य फोकस 'इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर' को लेकर था

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की| Budget के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में हमारा मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर को लेकर था| इस ब…

Union Budget 2021 के बाद बोली वित्त मंत्री- हमारा मुख्य फोकस 'इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर' को लेकर था
Union Budget 2021 के बाद बोली वित्त मंत्री- हमारा मुख्य फोकस 'इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर' को लेकर था | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की| Budget के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में हमारा मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर को लेकर था| इस बार के बजट में कुल 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है| वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है। बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। काफी मुश्किल समय में यह बजट पेश किया गया है। हमारा मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर पर था। बजट में इस बार कुल 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जो कृषि सेस लगया गया है उससे आम लोगों पर कम भार पड़ेगा।




वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि,''हमने पिछले साल जो कुछ देखा उसके चलत स्वास्थ्य क्षेत्र को बज़ट में बड़ी जगह दी गई है। जिसमें प्रयोगशालाओं की स्थापना, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, ब्लॉक्स में क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना, टेस्टिंग लैब आदि शामिल हैं|



सीतारमण ने कहा कि,''बज़ट का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र को दिया गया है परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि बज़ट में कृषि को जगह नहीं मिली। NABARD के लिए आवंटन बढ़ाया गया है ताकि किसानों तक ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले|  कृषि कानूनों पर, सरकार किसानों के साथ बातचीत करने के लिए हमेशा खुली है। कृषि मंत्री कृषि कानूनों पर किसानों से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसलिए हम मानते हैं कि बातचीत आगे का रास्ता है| 




बजट में सभी आवश्यक ज़रूरतों को ध्यान में रखा गया; बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर ज़ोर; स्वास्थ्य क्षेत्र की ज़रूरतों पर ध्यान दिया गया: वित्त मंत्री



बजट में कृषि क्षेत्र पर विशेष ज़ोर; किसान और कृषि क्षेत्र की ज़रूरतों को ध्यान में रखा गया; बजट से अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी: वित्त मंत्री



बैंकों को घाटे से उबारने के लिए बजट में विशेष प्रावधान; सरकारी बैंकों को 20 हज़ार करोड़ दिए जाएंगे; एलआईसी का आईपीओ लाना एक बड़ा फ़ैसला: वित्त मंत्री



नाबार्ड के लिए आवंटन बढ़ाया गया ताकि किसानों को ज़्यादा फ़ायदा मिले; सरकार किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार: वित्त मंत्री







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।