नई दिल्ली: केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच कल यानी मंगलवर को होने वाली बैठक टल दी गई है| किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच मंगलवर को होने वाली बैठक अब बुधवार को होगी| कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सोमवार देर रात बताया,''किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच 19 जनवरी को होने वाली बैठक को 20 जनवरी के लिए टाल दिया गया है|
मालूम है कि,''केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 54वां दिन है| केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही है। किसान संगठन तीनों कानूनों को रद्द करने की मांगों पर अड़े हैं, मोदी सरकार पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। कड़ाके की ठंड में किसानों का आंदोलन जारी है।
किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 15 जनवरी को हुई 9वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी| 10वें दौर की बैठक से पहले रविवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था,''सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों के क्रियान्वयन को रोक दिया है तो मैं समझता हूं कि जिद्द का सवाल ही खत्म होता है। हमारी अपेक्षा है कि किसान अगली बैठक में एक-एक क्लॉज पर चर्चा करें और वो कानूनों को रद्द करने के अलावा क्या विकल्प चाहते हैं वो सरकार के सामने रखें|
तोमर ने कहा था कि,''हमने किसान यूनियनों को एक प्रस्ताव भेजा था जिसमें हम मंडियों, व्यापारियों के पंजीकरण और अन्य के बारे में उनकी आशंकाओं को दूर करने पर सहमत हुए थे। सरकार भी पराली जलाना एंड इलेक्ट्रिसिटी पर कानूनों पर चर्चा करने के लिए सहमत हुई लेकिन यूनियनें केवल कानूनों को निरस्त करना चाहती हैं|
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि,','भारत सरकार ने किसान यूनियन के साथ एक बार नहीं 9 बार घंटों तक वार्ता की, हमने लगातार किसान यूनियन से आग्रह किया कि वो कानून के क्लॉज पर चर्चा करें और जहां आपत्ति है वो बताएं। सरकार उस पर विचार और संशोधन करने के लिए तैयार है|