मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं”: केजरीवाल के नोटों पर गणेश - लक्ष्मी की तस्वीर लगाने वाले बयान पर भाजपा

नई दिल्ली: भाजपा ने भविष्य में छपने वाले नए नोट पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर छापने के दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल की मांग को यूटर्न बताते हुए आरोप लगाया है कि केजरीवाल अब वोट के लिए ढोंग कर रहे…

“वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं”: केजरीवाल के नोटों पर गणेश - लक्ष्मी की तस्वीर लगाने वाले बयान पर भाजपा
“वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं”: केजरीवाल के नोटों पर गणेश - लक्ष्मी की तस्वीर लगाने वाले बयान पर भाजपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भाजपा ने भविष्य में छपने वाले नए नोट पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर छापने के दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल की मांग को यूटर्न बताते हुए आरोप लगाया है कि केजरीवाल अब वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,'अरविंद केजरीवाल जो थोड़े दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रहे थे कि अगर गलती से आपने दिवाली मना ली तो आपको जेल में डाला जाएगा, आज वे अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के विषय में बोलते हुए पाए जा रहे हैं|



दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के नोटों पर श्री गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाले बयान पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,'दिवाली लक्ष्मी जी और गणेश जी का पर्व है और दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाला व्यक्ति आज किस प्रकार का यू-टर्न ले रहे हैं ये हम देख रहे हैं| 



पात्रा ने कहा,'' कल तक- केजरीवाल दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, स्वस्तिक और कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है।



केजरीवाल जी, ढोंग करना बंद कीजिए। 

हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना बंद कीजिए। 

भगवान कभी माफ नहीं करेगा:  संबित पात्रा



बता दें कि,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह "अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने" के लिए नए नोटों (करेंसी) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाए। उन्होंने कहा कि,''मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वे हमारे नए नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ-साथ श्री गणेश जी और श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।