नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए हमले को लेकर EC से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले पर तृणमूल कांग्रेस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात की| चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद TMC नेता सौगत राय ने क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए हमले को लेकर EC से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, उच्चस्तरीय जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले पर तृणमूल कांग्रेस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात की| चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद TMC नेता सौगत राय ने कहा कि,''आज TMC की एक टीम ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है। ममता जी पर हमला हुआ तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था। हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चुनाव आयोग ने कहा है हम इसे देखेंगे|
तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग की पूरी टीम से मुलाकात की|इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के के नेताओं ने ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई घटना के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांध रखा था|
उधर कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले की घटना को लेकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर मौन विरोध-प्रदर्शन किया। कल पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा था कि,''कल दोपहर 3 से 5 बजे तक नंदीग्राम में हुई घटना पर हम काले झंडे उठाएंगे और काले कपड़े से अपने मुंह को ढकर मौन विरोध करेंगे। इस तरह हम नंदीग्राम में हुई घटना की निंदा करेंगे
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।