NDA मतलब No Data Available, मोदी सरकार के 'नहीं हैं आंकड़ों' वाले बयान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने फोटो शेयर कर साधा निशाना
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र में मोदी सरकार ने कई मुद्दों पर सदन में कहा है कि उसके पास आंकड़े नहीं हैं| पिछले हफ्ते लॉकडाउन में प्रवासियों की मौत के बाद अब किसानों की मौत को लेकर भी सरकार ने कहा ह…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
NDA मतलब No Data Available, मोदी सरकार के 'नहीं हैं आंकड़ों' वाले बयान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने फोटो शेयर कर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र में मोदी सरकार ने कई मुद्दों पर सदन में कहा है कि उसके पास आंकड़े नहीं हैं| पिछले हफ्ते लॉकडाउन में प्रवासियों की मौत के बाद अब किसानों की मौत को लेकर भी सरकार ने कहा है कि उसके पास आंकड़े नहीं हैं| मोदी सरकार के आंकड़े नहीं वाले बयान पर तृणमूल कांग्रेस(TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर निशाना साधा|
महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में NDA 'No Data Available' बताने वाला एक कार्टून शेयर किया| जिसमे लिखा है-NDA का मतलब-No Data Available| N-No, D-Data, A-Available
बता दें कि संसद में केंद्र सरकार ने जवाब दिया- किसानों की आत्महत्या, लॉकडाउन में मरने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या, कोरोनावायरस के चलते रोजगार गंवाने वाले लोगों की संख्या, कोविड के चलते जान गंवाने वाले हेल्थकेयर कर्मचारियों और डॉक्टरों की संख्या और देश में कुल प्लाज्मा बैंक की संख्या के आंकड़े नहीं हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।