चंपावत: Champawat Bypoll Result 2022: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत निर्वाचन क्षेत्र सीट से चुनाव जीत लिया है| चंपावत विधानसभा उपचुनाव में धामी ने इस सीट से 55 हजार वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार मतों से पराजित किया है|
चंपावत के रिटर्निंग ऑफिसर हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि,उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 58,258 वोट मिलें और कांग्रेस प्रत्याशी को 3,233 वोट मिलें। इस तरह अंतर 55,025 वोटों का है जिसे देखते हुए पुष्कर सिंह धामी को विजयी घोषित किया गया|
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''मैं चंपावत की अतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जीत दिलाई। मैं प्रयास करूंगा कि उनके समर्थन को यहां की सेवा और विकास के रूप में उनको वापस करूं। ये जीत चंपावत की जनता की जीत है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी को जीत की बधाई दी है| PM मोदी ने ट्वीट किया, ''उत्तराखंड के गतिशील सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई|' मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और अधिक मेहनत करेंगे| मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं|