New Delhi: - स्वतंत्रता दिवस पर कल पीएम मोदी का संबोधन, लालकिले की प्राचीर से PM मोदी करेंगे संबोधन, PM मोदी कल 8वीं बार लालकिले से संबोधित करेंगे, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा, कल 7.30 बजे से प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा , 7.05 बजे राजघाट पहुंचकर बापू को नमन करेंगे, महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर फूल चढ़ाएंगे, 7.10 बजे राजघाट से लालकिले के लिए रवाना होंगे, 7.20 बजे लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर होगा, 7.30 बजे लाल किले की प्रचीर पर ध्वजारोहण करेंगे, राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा।
➡दिल्ली- निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय न??षाद दिल्ली में, संजय निषाद ने अमित शाह से मुलाक़ात की, गृहमंत्री अमित शाह से संजय निषाद की मुलाक़ात, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहे बैठक में मौजूद, मछुआरों को आरक्षण मामले पर हुई लम्बी वार्ता, मौजूदा राजनीतिक हलचल को लेकर भी हुई चर्चा।
➡दिल्ली- लालकिले में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी, ध्वजारोहण के समय फूलों की वर्षा की जाएगी, एयरफोर्स के मिग-17 हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा, फूलों की वर्षा के बाद प्रधानमंत्री करेंगे संबोधन, कार्यक्रम को लेकर रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी, भाषण खत्म होने पर NCC कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे, अलग-अलग स्कूलों के लगभग 500 कैडेट भाग लेंगे, इसबार ओलंपिक खिलाड़ी भी आमंत्रित किए गए हैं, गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी शामिल होंगे।
➡दिल्ली- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर नोटिफिकेशन, अब हर साल मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति, 14 अगस्त को मनेगा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', गृह मंत्रालय ने जारी की नोटिफिकेशन।
➡दिल्ली- राष्ट्रपति कोविंद ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, राष्ट्रपति भवन में ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की, टोक्यो जाने वाले सभी खिलाड़ियों से मुलाक़ात की।
➡दिल्ली- दिल्ली में बच्ची से गैंगरेप और मर्डर का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई, BJP प्रवक्ता नवीन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई, दिल्ली के बाराखंबा रोड थाने में दर्ज कराई शिकायत।
➡दिल्ली- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को बधाई दी, टोक्यो में शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को दी बधाई, पूरे देश को गर्व है- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
➡जम्मू कश्मीर- पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में खुलासा, जम्मू कश्मीर के IG विजय कुमार का बयान, एक पाक-आधारित कमांडर ने दिया था आदेश, पानीपत ऑयल रिफाइनरी की टोह लेने को कहा था, आतंकी ने अपने कमांडर को वीडियो भेजा था-IG, अयोध्या में राम मंदिर की टोह का काम भी सौंपा था, इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया- आईजी।
➡लखनऊ- यूपी जल जीवन मिशन की लड़ाई दिल्ली तक पहुंचीं, आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, जलशक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव के खिलाफ पत्र लिखा, संजय सिंह ने जल जीवन मिशन की जांच की मांग की, पीएम मोदी से सीबीआई जांच कराने की मांग की, यूपी में पेयजल मिशन में भ्रष्टाचार के तथ्य दिए, केंद्र की गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप, PM से रश्मि मैटेलिक कंपनी की भी शिकायत की, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन में भी भ्रष्टाचार की शिकायत, संजय ने हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया।
➡लखनऊ- मोहर्रम को लेकर शासन ने जारी की गाइडलान, सार्वजनिक जगहों पर ताजिया रखने पर पाबंदी, घरों में ताजिया रखने की अनुमति दी गई, मोहर्रम में जुलूस निकालने पर रोक लगाई, कोविड नियमों के तहत मजलिस की अनुमति, 50 लोगों के साथ मजलिस करने की अनुमति, ACS होम ने जारी की मोहर्रम की गाइडलाइन।
➡लखनऊ- जगरानी अस्पताल के पास नाले में जा घुसी कार, डिवाइडर को तोड़कर नाले में जा गिरी कार, कार में मासूम समेत परिवार के 4 लोग थे, स्थानीय लोगों ने बचाई परिवार की जान, विकास नगर के मिनी स्टेडियम के पास की घटना।
➡लखनऊ- लगभग 15 साल बाद बेटा परिवार से मिला, पुलिस ने लापता बेटे को परिवार से मिलाया, एक शादी समारोह में बिछड़ गया था युवक, सालों बाद बेटे से मिलकर भावुक हुए परिजन, मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है युवक, मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने युवक परिजनों को सुपुर्द किया।
➡लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, अखिलेश ने स्वतंत्रता दिवस का बधाई दी, देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई-अखिलेश, त्याग और बलिदान से स्वतंत्रता मिली है-अखिलेश, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना होगा, लोकतंत्र को सशक्त करने की जरूरत है- अखिलेश, स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की जरूरत, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान करें।
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ट्वीट, घृणित मानसिकता के कारण विभाजन-CM, भारतभूमि का दु:खद विभाजन हुआ था- योगी, असंख्य निर्दोष नागरिकों ने प्राण गवाएं-CM
➡लखनऊ- शहीद के परिवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, कौशल रावत की पत्नी और बेटे ने अखिलेश से मिले, अखिलेश ने फोन कर मुलाकात के लिए बुलाया था।
➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर के सिसौली में BJP विधायक पर हमला, पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में किसानों का फूटा गुस्सा, युवकों ने विधायक की गाड़ी में की तोड़फोड़-पथरबाजी, भाकियू कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर काला तेल भी फेंका, BJP विधायक के खिलाफ नारेबाजी के बाद फूटा गुस्सा, जन कल्याण समिति की वर्षगांठ कार्यक्रम में हंगामा, बुढ़ाना से बीजेपी विधायक उमेश मलिक पर हमला, किसानों की राजधानी सिसौली कस्बे का मामला।
➡मुजफ्फरनगर- बीजेपी विधायक पर उमेश मलिक हमले का मामला, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान पहुंचे भौराकला थाना, विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हुई थी पत्थरबाजी, भाकियू की युवा टीम ने किया विधायक का विरोध, विधायक उमेश मलिक भी भौराकलां थाने में पहुंचे, कई थानों की पुलिस फोर्स भौराकलां थाने पहुंची, BKU राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बुलाई पंचायत, सिसौली किसान भवन में BKU की इमरजेंसी पंचायत, किसानों की राजधानी सिसौली कस्बे का था मामला, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमेंद्र के भी कपड़े फाड़े।
➡अयोध्या- राम की नगरी का सुरक्षा घेरा किया गया सख्त, अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर हो रही चेकिंग, DM और SSP ने प्रवेश द्वारों का किया निरीक्षण, पुलिस को मुस्तैद रहने का दिया गया आदेश, अयोध्या के धर्मशाला में भी की गई चेकिंग, DM, SSP ने रेलवे स्टेशन पर भी किया निरीक्षण।
➡बरेली- बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप से विवाद का मामला, जागेश्वर धाम के प्रबंधक भगवान भट्ट हटाए गए, दर्शन करने के दौरान सांसद से हुआ था विवाद, सांसद ने 1 हजार रुपए लेने का लगाया था आरोप, जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह होंगी प्रबंधक, सांसद और प्रबंधक के विवाद का वीडियो हुआ था वायरल।
➡अलीगढ़- अलीगढ़ में पुलिस का 'ऑपरेशन नकेल' शुरू, SSP कलानिधि नैथानी ने शुरू किया ऑपरेशन, ट्रैफिक व्यवस्था में ऑपरेशन से होगा सुधार, बिना रजिस्ट्रेशन के वाहनों पर होगी कार्रवाई, रेड लाइट उल्लंघन, नशे में गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, बीच सड़क पर वाहन खड़ा भी पड़ेगा भारी, चालान न जमा करने वालों का लाइसेंस होगा रद्द, ऑपरेशन नकेल से लगेगी फर्जी वाहनों पर लगाम।
➡जौनपुर- प्रधान और VDO के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्राम पंचायत सदस्यों ने किया चक्का जाम, प्रयागराज-शाहगंज मार्ग किया चक्का जाम, बैठक में 2 नाम जोड़ने पर हुआ विरोध, पुलिस ने समझा बुझाकर जाम कराया समाप्त, बदलापुर के शाहपुर बाजार का मामला।
➡गोंडा- साइकिल से जा रहा युवक चंदहा नाले में बहा, तेज बहाव के चलते नाले में बह गया युवक, युवक की तलाश में जुटे कई गांव के लोग, गोताखोरों की मदद से युवक का तलाश जारी, बालपुर के भड़सड़ा का बताया जा रहा युवक, करनैलगंज की बालपुर चौकी क्षेत्र का मामला।
➡आगरा- स्वतंत्रता दिवस को लेकर RPF-GRP का चेकिंग अभियान, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर की गई चेकिंग, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत।
➡बलरामपुर- 11 महीने का मासूम के साथ रेप की वारदात, मासूम बच्ची के साथ भाई ने ही किया दुष्कर्म, मासूम बच्ची का चचेरा भाई है आरोपी नाबालिग, शिकायत के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ, बलरामपुर के थाना ललिया इलाके का मामला।
➡गोरखपुर- युवती का शव मिलने से सनसनी, झाड़ियो में मिला युवती का शव, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका, खोराबार के रामनगर का मामला।
➡कानपुर- पानी से भरे गड्ढे में मिला व्यक्ति का शव, नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, बिधनू के बिनगंवा मौरंग मंडी इलाके की घटना।
➡हापुड़ - रजवाहे में तैरता मिला बच्ची का शव, अज्ञात कारणों से हुई बच्ची की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बहादुरगढ़ के नानई रजवाहे का मामला।
➡कासगंज- ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़, गैर प्रान्त से लाई गई नाबालिग लड़की बरामद, धंधे में लिप्त 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गंजडुंडवारा के कांशीराम कॉलोनी का मामला।
➡बरेली- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र वायरल, स्वतंत्रता दिवस की जगह लिखा गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण को लेकर पत्र जारी किया गया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र वायरल।